Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

UP: 46 IPS अधिकारियों के तबादले, 18 को मिला प्रमोशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के 64 अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 08, 2019 9:45 IST
UP में 46 IPS अधिकारियों के...- India TV Hindi
UP में 46 IPS अधिकारियों के तबादले और 18 को मिला प्रमोशन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के 64 अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद विनोद कुमार सिंह को एडीजी पीएसी लखनऊ बनाया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार को महानिरीक्षक कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या ओंकार सिंह को महानिरीक्षक अयोध्या बनाया गया है जबकि उप महानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर को प्रयागराज में महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध मंज़िल सैनी को उप महानिरीक्षक कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है जबकि पुलिस अधीक्षक पीलीभीत बालेंदु भूषण सिंह को एसपी लखनऊ में एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा बनाया गया है।

बता दें कि सोमवार को जारी 64 अफसरों की तबादला सूची में 18 अधिकारियों को उनके पूर्व के स्थान पर प्रमोशन के साथ बरकरार रखा गया है। जबकि 46 को नई तैनाती दी गई है। सूची में आईपीएस अफसरों के ग्रुप में हुए विवाद की छाप भी दिख रही है। यूपी 100 के एडीजी आदित्य मिश्रा को हटा कर सीबीसीआईडी भेज दिया गया है।

तबादले की पूरी लिस्ट

तबादले की लिस्ट

तबादले की लिस्ट

तबादले की लिस्ट

तबादले की लिस्ट

तबादले की लिस्ट

तबादले की लिस्ट

तबादले की लिस्ट

तबादले की लिस्ट

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement