Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

लोकसभा चुनाव के बाद हो सकता है योगी मंत्रिमंडल में बदलाव

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के चार मंत्रियों के मैदान में उतरने के मद्देनजर चुनाव बाद राज्य मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होने की संभावना है। भाजपा ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 28, 2019 16:27 IST
yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के चार मंत्रियों के मैदान में उतरने के मद्देनजर चुनाव बाद राज्य मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होने की संभावना है। भाजपा ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें ताजा नाम प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी का है। उन्हें अंबेडकर नगर सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा।

भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची में प्रदेश के पशु धन मंत्री एसपी सिंह बघेल को आगरा से उम्मीदवार बनाया था। आगरा में पिछली 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हो चुका है। इसके अलावा जिन प्रत्याशियों को जिन मंत्रियों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है उनमें राज्य की महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी (इलाहाबाद) और खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी (कानपुर) भी शामिल हैं।

रीता ने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ा था जिसमें वह दूसरे स्थान पर रही थीं। इलाहाबाद में आगामी 12 मई को मतदान होगा। वहीं, कानपुर में 29 अप्रैल को वोट पड़ेंगे।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने बताया कि इन चारों मंत्रियों के अपने काम के प्रति समर्पण की वजह से पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement