Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

कर्नाटक कांग्रेस मुक्त भारत का हिस्सा बन कर रहेगा: योगी आदित्यनाथ

योगी का चुनाव प्रचार भाजपा की जीत की गारंटी बनता जा रहा है। गुजरात और नॉर्थ-ईस्ट में योगी का जादू खूब चला। अब इस साल होने वाले कर्नाटक के चुनावी कुरुक्षेत्र में भी भाजपा ने उन्हे पहले ही मैदान में उतार दिया है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 07, 2018 8:26 IST
Yogi-Adityanath-says-Karnataka-will-soon-be-a-part-of-Congress-free-India- India TV Hindi
कर्नाटक कांग्रेस मुक्त भारत का हिस्सा बन कर रहेगा: योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रांड नेता और पार्टी के भगवा चेहरा योगी आदित्यनाथ अब मिशन कर्नाटक पर हैं। मैंगलोर की चुनावी रैली में योगी ने हिंदू कार्ड खेला और कांग्रेस सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि त्रिपुरा में जैसे लेप्ट को धूल चाटनी पड़ी, वैसा ही हाल कर्नाटक में कांग्रेस का होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'यदि पूर्वोत्तर को वामदलों और कांग्रेस से छुटकारा मिल सकता है तो मुझे लगता है कि अब कुछ ऐसा ही करने का समय कर्नाटक में भी आ गया है। कांग्रेस खुद एक समस्या बन चुकी है क्योंकि उन्होंने यहां कुछ भी नहीं किया है। विकास और सुरक्षा का तो यहां नामोनिशान नहीं है।'

त्रिपुरा में लेफ्ट के 25 साल के शासन को उखाड़ फेंकने में योगी का बड़ा हाथ रहा है। नाथ संप्रदाय के लोग बड़ी तादाद में त्रिपुरा में रहते हैं और योगी इस संप्रदाय के मुखिया हैं। अब कर्नाटक में भी योगी यही फॉर्मूला अपनाना चाहते हैं इसलिए मैंगलोर की रैली में उन्होंने नाथ संप्रदाय और कर्नाटक के रिश्ते की याद दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावणगेरे में किसानों की रैली को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कर्नाटक की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि सिद्धारमैया की सरकार है लेकिन यह 'सीधा रुपैया' की सरकार है। हर काम में जब 'सीधा रुपैया' होता है तभी काम चलता है। अब 'सीधा रुपैया' जाना चाहिए और एक ईमानदार सरकार आनी चाहिए।

योगी का चुनाव प्रचार भाजपा की जीत की गारंटी बनता जा रहा है। गुजरात और नॉर्थ-ईस्ट में योगी का जादू खूब चला। अब इस साल होने वाले कर्नाटक के चुनावी कुरुक्षेत्र में भी भाजपा ने उन्हे पहले ही मैदान में उतार दिया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement