Thursday, April 25, 2024
Advertisement

BJP ने कहा-महाराष्ट्र में हम सबसे बड़ी पार्टी, हमारे बिना सरकार संभव नहीं

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस ने 119 विधायकों के साथ वे राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का भरोसा पार्टी नेताओं को दिया है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 15, 2019 17:51 IST
With 119 MLAs we will form BJP government in Maharashtra says Chandrakant Patil- India TV Hindi
Image Source : CHANDRAKANT PATIL TWITTER With 119 MLAs we will form BJP government in Maharashtra says Chandrakant Patil

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस ने 119 विधायकों के साथ वे राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का भरोसा पार्टी नेताओं को दिया है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा उनकी पार्टी के पास सबसे ज्यादा विधायक हैं और वे राज्य में एक स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी के बिना सरकार बना पाना संभव नहीं है। चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बयान दिया है। 

288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों के बाद भाजपा 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं 56 सीटों के साथ शिवसेना दूसरे स्थान पर रही। राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। राज्य में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन के पास कम से कम 145 विधायक होने चाहिए।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने भी दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांगेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की तीन दलों की गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री का पद शिवसेना के पास रहेगा। विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को हुए चुनाव शिवसेना ने ‘महायुति’ (गठबंधन) के तहत भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement