Thursday, April 25, 2024
Advertisement

OMG! यहां केजरीवाल बन गए दिल्ली के मुर्खमंत्री, जानें क्या है मामला...

उनकी राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी को 'आम आमदनी पार्टी' बताया गया है, साथ ही उनके परिचय में उन्हें भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ और दिल्ली की सरकार के मूर्खमंत्री के तौर पर बताया गया है।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: June 02, 2017 8:02 IST
Arvind-Kejriwal- India TV Hindi
Arvind-Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के वीकिपीडिया पेज से किसी ने किसी ने छेड़छाड़ की है। वैसे तो किसी भी विषय पर जानकारी चाहिए होती है तो लोग अमूमन विकिपीडिया का रुख करते हैं। पर इसी विकिपीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में जानकारी देने वाले पेज पर उनसे संबंधित जानकारियों को गलत तरीके से एडिट कर दिया गया है। पेज पर जहां अरविंद केजरीवाल का नाम अरविंद 'केजरीबवाल' लिखा गया है तो वहीं उन्हें दिल्ली का मुर्खमंत्री बताया गया है। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं

यही नहीं, उनकी राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी को 'आम आमदनी पार्टी' बताया गया है, साथ ही उनके परिचय में उन्हें भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ और दिल्ली की सरकार के मूर्खमंत्री के तौर पर बताया गया है।

Kejriwal-Wikipedia

Kejriwal-Wikipedia

 
इसके अलावा केजरीवाल द्वारा पहले मुख्यमंत्रित्व काल में लोकपाल बिल न पारित कराने के मसले का भी मजाक उड़ाते हुए उसे जोकपाल बिल बताया गया है। उनके जीवन परिचय में लिखा गया है उनकी पार्टी ने फरवरी 2015 में भारी बहुमत हासिल किया, वो दोबारा दिल्ली के मुर्खमंत्री पद पर आसीन हुए।

Kejriwal-Wikipedia

Kejriwal-Wikipedia

बता दें कि विकि पेज को बदलना बहुत ही आसान है। किसी भी पेज की जानकारी को बदलने के लिए वहां दिए गए edit ऑप्शन का इस्तेमाल करना होता है। जानकारी बदलने के बाद आपको 'बदलाव सुरक्षित करें' (सेव) बटन को दबाना होता है। आप बदलाव सुरक्षित करने के पहले अपने परिवर्तनों की झलक देखने के लिए प्रीव्यू बटन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement