Saturday, April 20, 2024
Advertisement

हिमाचल में कांग्रेस की हार के बाद वीरभद्र का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के एक दिन बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पद से व मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

IANS Reported by: IANS
Published on: December 19, 2017 14:20 IST
Virbhadra Singh- India TV Hindi
Virbhadra Singh

शिमला: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के एक दिन बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पद से व मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक या नई सरकार के गठन होने तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियों निभाने का आग्रह किया है। 

राज्य में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भााजपा) सत्ता में रही कांग्रेस को हराने में कामयाब रही। भाजपा ने 68 सदस्यीय विधानसभा में करीब दो तिहाई बहुमत के साथ 44 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल व राज्य के पार्टी प्रमुख सतपाल सत्ती को हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस 21 सीटें ही जीत पाई। वीरभद्र सिंह अर्की सीट से 6,051 वोटों के अंतर से ही जीते। दो सीटों पर निर्दलीय व एक सीट पर माकपा उम्मीदवार ने चुनाव जीता। 

मुख्यमंत्री के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी शिमला (ग्रामीण) से जीत दर्ज की। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement