Friday, April 19, 2024
Advertisement

राहुल को कांग्रेस की कमान मिलने के बाद सोनिया UPA की अध्यक्ष बनी रहेंगी या नहीं? जानिए

सोनिया गांधी संप्रग की अध्यक्ष बनी रहेंगी या नए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए पद से हट जाएंगी...

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: December 26, 2017 16:14 IST
sonia gandhi- India TV Hindi
sonia gandhi

हैदराबाद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा है कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है कि सोनिया गांधी संप्रग की अध्यक्ष बनी रहेंगी या नए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए पद से हट जाएंगी।

मोइली ने स्वीकार किया कि ऐसी मांग है कि सोनिया इस पद पर बनी रहें। लेकिन उन्होंने कहा कि इसी महीने कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके राहुल भी इस पद को संभालने के लिए सक्षम हैं।

मोइली ने कल कहा, ‘‘राहुल गांधी भी सक्षम हैं।’’ उन्होंने कहा कि संप्रग की अध्यक्षता के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है और ‘‘यह उन (सोनिया तथा राहुल) पर छोड़ दिया गया है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष के पद से सोनिया गांधी के हटने के बाद अटकलें लगायी जा रही हैं कि राहुल गांधी संप्रग अध्यक्ष का पद भार संभालेंगे या सोनिया इस पद पर बनी रहेंगी।

मोइली ने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने 19 साल के कार्यकाल के दौरान ‘‘काफी अच्छी तरह से पार्टी को संभाला।’’ मोइली ने कहा कि पार्टी को उनका परामर्श मिलता रहेगा।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement