Thursday, April 25, 2024
Advertisement

वायुसेना प्रमुख पर वीरप्पा मोइली के हमले से कांग्रेस हो गई पूरी तरह बेनकाब: BJP

हैदराबाद में मोइली ने बृहस्पतिवार को धनोआ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। उससे एक दिन पहले ही धनोआ ने कहा था कि राफेल सौदा पासा पलटने वाला है और इस पर उच्चतम न्यायालय का आदेश ‘बहुत अच्छा’ फैसला है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 20, 2018 23:41 IST
Birender Singh Dhanoa- India TV Hindi
Birender Singh Dhanoa

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता के यह आरोप लगाने पर कि राफेल सौदे पर वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ झूठ बोल रहे हैं, भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि इससे विपक्षी दल पूरी तरह बेनकाब हो गया है।

हैदराबाद में मोइली ने बृहस्पतिवार को धनोआ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। उससे एक दिन पहले ही धनोआ ने कहा था कि राफेल सौदा पासा पलटने वाला है और इस पर उच्चतम न्यायालय का आदेश ‘बहुत अच्छा’ फैसला है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोइली जैसे वरिष्ठ नेता की टिप्पणी कांग्रेस को पूरी तरह बेनकाब करती है। उन्होंने वायुसेना प्रमुख का नाम लिया है। यह दर्शाता है कि उसकी (कांग्रेस की) निराशा चरम पर पहुंच गई है और सरकार जिस रफ्तार से भ्रष्टाचार की जांच कर रही है, उससे वह पूरी तरह बिखर गई है।’’

केंद्रीय मंत्री का इशारा अगस्तावेस्टलैंड से वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की खरीद की सीबीआई जांच की ओर था। संप्रग के समय यह सौदा हुआ था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement