Thursday, April 25, 2024
Advertisement

अयोध्या में राममंदिर बनाने में संकट केवल कांग्रेसी ही बने हुए हैं: स्वतंत्रदेव सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण में हो रही देरी का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ते हुए शुक्रवार को कहा कि राममंदिर बनाने में संकट केवल कांग्रेसी ही बने हुए है।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: January 18, 2019 19:27 IST
Swatantra Dev Singh- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Swatantra Dev Singh

भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के मध्य प्रदेश मामलों के प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण में हो रही देरी का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ते हुए शुक्रवार को कहा कि राममंदिर बनाने में संकट केवल कांग्रेसी ही बने हुए है। एक सवाल के जवाब में स्वतंत्रदेव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘राममंदिर की राह में संकट केवल कांग्रेसी ही बने हुए हैं। यदि अदालत में (राममंदिर मामले में चल रहे मुकदमे पर) चर्चा शुरू हो जाता, तो अब तक मंदिर निर्माण का काम शुरू हो गया होता।’’ 

स्वतंत्रदेव आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए अपनी पार्टी की रणनीति तैयार करने को लेकर भोपाल के दौरे पर आये हुए थे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमारा मुद्दा सबका विकास होगा। 

स्वतंत्रदेव ने दावा किया कि भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीतेगी। वर्तमान में इन 29 सीटों में से भाजपा के पास 26 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 3 सीटें हैं। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement