Saturday, April 20, 2024
Advertisement

मुख्तार अब्बास नकवी ने ‘पाइरेटेड लैपटॉप’ से की राहुल गांधी की तुलना

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना एक ‘पाइरेटेड लैपटॉप’ से की जो केवल ‘‘धोखा और फर्जी बातें’’ ही करते हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 20, 2018 6:50 IST
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi- India TV Hindi
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi

रांची: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना एक ‘पाइरेटेड लैपटॉप’ से की जो केवल ‘‘धोखा और फर्जी बातें’’ ही करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन का गुब्बारा 2019 आम चुनाव से पहले फट जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किये गये काम के कारण राजग 2019 का आम चुनाव जीत जाएगा। वह पार्टी की झारखंड इकाई के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। (आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- 'अयोध्या में जल्द बनना चाहिए राममंदिर' )

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा पिटाई को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार एवं रमन सिंह सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि तानाशाही अब एक पेशा बन चुकी है।

गांधी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गई है। बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुज़दिली से किए गए इस प्रहार को वहाँ की जनता सियासी ज़ुल्म के रूप में याद रखेगी।''

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement