Friday, March 29, 2024
Advertisement

महाभारत के समय इंटरनेट होने के बयान पर ट्विटर पर उड़ा बिप्लव देव का मजाक, यूजर्स ने पूछा- द्रौपदी का पसंदीदा स्नैपचेट फिल्टर

यूजर्स ने भाजपा नेता के बयान का मजाक उड़ाने के लिए हिंदू धर्मग्रंथ से कृष्ण , अर्जुन और द्रौपदी जैसे किरदारों का वर्णन किया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 18, 2018 23:14 IST
त्रिपुरा के...- India TV Hindi
Image Source : PTI त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव।

नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब के इस दावे पर ट्विटर उपयोक्ताओं ने जबरदस्त प्रतिक्रिया की और उनका भरपूर मजाक उड़ाया कि इंटरनेट महाभारत के दिनों में भी मौजूद था। जहां ट्विटर उपयोक्ताओं के एक हिस्से ने देब के दावे का मजाक उड़ाने के लिए तंज का उपयोग किया, दूसरों ने कटाक्ष भरे ट्वीट डाले। @naina4ucozy के हैंडल वाले एक उपयोक्ता ने लिखा , ‘‘ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब कहते हैं कि इंटरनेट महाभारत के समय था तो क्या उस समय वह संचार मंत्री थे ? शुक्र है भगवान का उन्होंने नहीं कहा कि उन्होंने जिम में भीम को प्रशिक्षण दिया था। ’’ यूजर्स ने भाजपा नेता के बयान का मजाक उड़ाने के लिए हिंदू धर्मग्रंथ से कृष्ण , अर्जुन और द्रौपदी जैसे किरदारों का वर्णन किया। 

एक अन्य उपयोक्ता @ThePolanator ने ट्वीट किया , ‘‘ अगर बिप्लब देब के अनुसार इंटरनेट महाभारत के समय मौजूद था , मुख्य सवाल है कि द्रौपदी का पसंदीदा स्नैपचैट फिल्टर क्या था ?’’ एक अन्य उपयोक्ता @anumakondaj ने कहा , ‘‘ सहस्राब्दी का सबसे बड़ा चुटकुला। कल कोई और भाजपा नेता दावा करेगा कि महाभारत में मोबाइल फोन था , अन्यथा कैसे धर्मराजा ने यक्ष के सवालों का जवाब दिया , बेशक केवल लाइफ लाइन मांग कर। ’’ 

इस क्रम में @ArreTweets ने पोस्ट किया , ‘‘ महाभारत के युग में इंटरनेट : महाभारत के बारे में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की परिभाषा ... जब कृष्ण ने गुगल मैप्स का उपयोग किया और अर्जुन का डेटा खत्म हो गया। #InternetMahabharata’’ एक अन्य उपयोक्ता @Abidebyconstitn ने कहा , ‘‘ महाभारत में इंटरनेट था - त्रिपुरा मुख्यमंत्री बिप्लब देव ... शुक्र है उन्होंने नहीं कहा कि भीष्म पितामह आज मौजूद हैं। ’’  उधर एक अन्य उपयोक्ता @KumarShreshtha के पास भाजपा नेता के लिए सवाल था , ‘‘... कृपया , क्या आप जवाब दे सकते हैं कि रामायण या महाभारत में पहले क्या हुआ ? आप जैसे खुले दिमाग वाले जो दावा करते हैं उसके पक्ष में कोई साइटेशन ?’’ 

बहरहाल , कुछ ने देब के पक्ष में भी ट्विट किया। उपयोक्ता @ippatel ने लिखा , ‘‘ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने वैदिक विज्ञान के बारे में कहा था , आप इसे इंटरनेट कह सकते हैं या वाईफाई या कुछ और। महाभारत के दौरान परमाणु हथियारों का उपयोग किया गया और हड़प्पा , मोहन जोदाड़ो परमाणु युद्ध के चलते तबाह हुए।’’ 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement