Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

तोमर को संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, गौड़ा को रसायन और उर्वरक मंत्रालय का कार्यभार

विज्ञप्ति के अनुसार गौड़ा को उनके मौजूदा मंत्रालय के अतिरिक्त रसायन और उर्वरक मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया हैं। गौड़ा फिलहाल सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री हैं।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: November 13, 2018 20:33 IST
नरेंद्र सिंह तोमर और...- India TV Hindi
नरेंद्र सिंह तोमर और डी वी सदानंद गौड़ा

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं डी वी सदानंद गौड़ा अब रसायन और उर्वरक मंत्रालय का कामकाज भी देखेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

सोमवार को अनंत कुमार के निधन के बाद यह जरूरी हो गया था। वह संसदीय कार्य मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय दोनों का कामकाज संभाल रहे थे।

विज्ञप्ति के अनुसार गौड़ा को उनके मौजूदा मंत्रालय के अतिरिक्त रसायन और उर्वरक मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया हैं। गौड़ा फिलहाल सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री हैं।

तोमर इस समय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खनन मंत्री हैं और वह संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त कामकाज देखेंगे।

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement