Thursday, April 25, 2024
Advertisement

उपराष्ट्रपति नायडू का पाक को करारा जवाब, कहा-अब पाकिस्तान से पीओके पर बात होगी

कश्मीर के मसले पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। वैंकैया नायडू ने कहा है कि अब पाकिस्तान से पीओके पर बात होगी।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 28, 2019 21:00 IST
उपराष्ट्रपति नायडू का पाक को करारा जवाब, कहा-बहुत जल्द मुजफ्फराबाद भी होगा हिंदुस्तान में- India TV Hindi
उपराष्ट्रपति नायडू का पाक को करारा जवाब, कहा-बहुत जल्द मुजफ्फराबाद भी होगा हिंदुस्तान में

नई दिल्ली: कश्मीर के मसले पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। वैंकैया नायडू ने कहा है कि अब पाकिस्तान से पीओके पर बात होगी। नायडू ने कहा कि भारत ना तो किसी के अंदरुनी मामले में दखल देता है ना ही वो अपने अंदरुनी मामले में किसी का दखल बर्दाश्त करेगा।

विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते वेंकैया नायडू ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हम युद्ध नहीं चाहते हैं। हम शांतिप्रिय राष्ट्र हैं।

नायडू ने कहा, 'हम किसी पर हमला नहीं करते लेकिन जो हम पर हमला करेगा, हम उसे मुहतोड़ जवाब देंगे। कश्मीर हमारा आंतरिक मसला है। पाकिस्तान से अब सिर्फ पीओके पर ही बातचीत होगी।'

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement