Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए ‘अन्य दल’ कांग्रेस-NCP को समर्थन दें: शिवराज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने और एक पखवाड़े से चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए शुक्रवार को ‘‘अन्य दलों’’ से कांग्रेस तथा राकांपा को समर्थन देने को कहा...

PTI Reported by: PTI
Published on: November 08, 2019 19:33 IST
rahul gandhi and sharad pawar- India TV Hindi
rahul gandhi and sharad pawar

मुंबई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने और एक पखवाड़े से चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए शुक्रवार को ‘‘अन्य दलों’’ से कांग्रेस तथा राकांपा को समर्थन देने को कहा।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि हालांकि कांग्रेस और राकांपा शायद ऐसी व्यवस्था पर राजी नहीं होंगे। उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘महाराष्ट्र में मौजूदा स्थिति से निपटने का केवल एक तरीका है। अन्य लोगों (दलों) को कांग्रेस तथा राकांपा को बताना चाहिए कि वे सरकार गठन में उनका समर्थन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद कांग्रेस और राकांपा सरकार बना सकती है अगर वे ऐसी व्यवस्था पर राजी हो जाती हैं तो। कांग्रेस और राकांपा शायद इस पर राजी न हो।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ‘‘अन्य दलों’’ को स्पष्ट नहीं किया। हालांकि इसका मतलब दूसरे सबसे बड़े दल शिवसेना से हो सकता है।

वहीं, वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल ने कहा कि महाराष्ट्र राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है। भुजबल ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहे हैं। राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद मुझे लगता है कि एक महीने में चीजें सामान्य हो जाएंगी। सरकार बनाने के लिए किसी को तो पीछे हटना पड़ेगा।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राकांपा ‘‘इंतजार करो और देखो’’ का रुख अपनाएगी। भुजबल ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के इगतपुरी से विधायक हीरामन खोसकर से किसी ने संपर्क किया और दल बदलने के लिए प्रलोभन दिया। उन्होंने कहा, ‘‘खोसकर ने खुद मुझे यह बताया। यह सही नहीं है, यह संविधान के अनुरूप नहीं है।’’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement