Friday, April 19, 2024
Advertisement

बीजेपी ने पहली बार किया प्रियंका वाड्रा पर सीधा हमला, लगाया जमीन घोटाले का आरोप

स्मृति ईरानी ने कहा कि जीजा जी के साथ साले साहब भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर फैमिली पैकेज भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 13, 2019 14:15 IST
बीजेपी ने पहली बार किया प्रियंका वाड्रा पर सीधा हमला, लगाया जमीन घोटाले का आरोप- India TV Hindi
बीजेपी ने पहली बार किया प्रियंका वाड्रा पर सीधा हमला, लगाया जमीन घोटाले का आरोप

नई दिल्ली: अब तक राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को घेरने वाली बीजेपी ने पहली बार प्रियंका वाड्रा पर सीधा हमला किया है। कांग्रेस की नई महासचिव पर पहली बार जमीन घोटाले का आरोप लगा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पहली बार प्रियंका वाड्रा पर सीधा हमला किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि राजस्थान में गांधी और वाड्रा परिवार ने मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया।

Related Stories

स्मृति ईरानी ने कहा कि इसमें राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और श्रीमति वाड्रा का नाम भी शामिल है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जीजा जी के साथ साले साहब भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर फैमिली पैकेज भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, उन्होंने HL पाहवा के यहां पर ईडी की रेड में राहुल गांधी के नाम के दस्तावेज पाए गए। बता दें कि बीजेपी का ये जवाब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पहली रैली के बाद आया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement