Friday, March 29, 2024
Advertisement

80 साल की शीला दीक्षित को फिर से मिली दिल्ली कांग्रेस की कमान, अजय माकन ने दी बधाई

अध्यक्ष अजय माकन ने उनको बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व पार्टी दिल्ली में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी

IndiaTV Hindi Desk Reported by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 10, 2019 18:50 IST
Sheila Dikshit appointed as Delhi Congress President after Ajay Maken's resignation - India TV Hindi
Sheila Dikshit appointed as Delhi Congress President after Ajay Maken's resignation 

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन के त्यागपत्र के बाद एक बार फिर से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को अध्यक्ष बनाया गया है। शीला को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने उनको बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व पार्टी दिल्ली में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी। अजय माकन ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए 3 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। राहुल गांधी ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया था। 

शीला दीक्षित कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और वे 3 बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, वे पहली बार 1998 में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं और उन्होंने लगातार 15 साल तक 2013 तक मुख्यमंत्री पद संभाला। गुरुवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शीला दीक्षित ने पार्टी का धन्यवाद किया है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement