Thursday, April 25, 2024
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019: BJP के ‘शत्रु’ का बयान, कहा- NDA का बिहार में 40 सीटें जीतने का दावा है ‘ख्याली पुलाव’

BJP से असंतुष्ट चल रहे लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को कहा कि बिहार में 40 सीटें जीतने का NDA नेताओं का दावा और कुछ नहीं बल्कि ‘ख्याली पुलाव’ है।

Bhasha Written by: Bhasha
Published on: March 04, 2019 22:33 IST
Shatrughan Sinha- India TV Hindi
Shatrughan Sinha

पटना: BJP से असंतुष्ट चल रहे लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को कहा कि बिहार में 40 सीटें जीतने का NDA नेताओं का दावा और कुछ नहीं बल्कि ‘ख्याली पुलाव’ है। मोदी की रविवार को पटना में हुई रैली से नदारद रहने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘ना तो मुझे बुलाया गया और ना ही मेरी इसमें शामिल होने में कोई रुचि थी।’’

रैली पटना के गांधी मैदान में हुई थी जो सिन्हा के संसदीय क्षेत्र पटना साहिब में पड़ता है। स्थानीय BJP सांसद होने के नाते उनकी गैरमौजूदगी पर लोगों की नजरें रहीं। जब सिन्हा से पूछा गया कि क्या BJP में उनके लिए सबकुछ समाप्त हो गया है, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह तो समय बताएगा कि BJP के साथ मेरा समय समाप्त हो गया है या मेरे साथ पार्टी का समय समाप्त हो गया है।’’

अभिनेता-नेता सिन्हा ने राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटें NDA द्वारा जीतने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य नेताओं के दावे को ‘ख्याली पुलाव’ करार दिया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने के लिए ऐसा बोला जा रहा है। उन्होंने मुंबई से फोन पर बातचीत में कहा, ‘‘उन्हें कम से कम मेरी पटना साहिब सीट को तो अपने दावे से छोड़ देना चाहिए था।’’

सिन्हा ने हाल ही में अपना दावा दोहराया था कि वह पटना साहिब लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा था, ‘‘भले ही हालात बदल जाएं, स्थान यही रहेगा।’’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement