Friday, March 29, 2024
Advertisement

शत्रुघ्न सिन्हा ने दी राहुल गांधी को बधाई, कहा- यह उत्कर्ष का दिन है

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राहुल गांधी को बधाई दी और भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के सुनहरे भविष्य की कामना की।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 16, 2017 23:33 IST
Shatrughan sinha- India TV Hindi
Shatrughan sinha

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राहुल गांधी को बधाई दी और भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के सुनहरे भविष्य की कामना की। सिने अभिनेता व पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल को बधाई देते हुए ट्वीट किया- "आज अत्यंत स्वाभाविक व योग्य राहुल गांधी के भारत की सबसे पुरानी व सम्मानित पार्टी के अध्यक्ष के रूप में उत्कर्ष का दिन है। सच्चे राष्ट्रीय भाव से हम सभी उनको बधाई दें। लोकतंत्र की बेहतरी के लिए मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भी दीर्घ-जीविता की कामना करता हूं।"

राहुल गांधी के कांग्रेस प्रमुख बनने पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की ओर से की गई आलोचनों के बीच उन्होंने अपना रुख जाहिर किया है। बॉलीवुड अभिनेता पहले भी कई मसलों पर भाजपा के आधिकारिक रुख से अलग अपने विचार जाहिर करते रहे हैं। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement