Saturday, April 27, 2024
Advertisement

अपने Tweet को लेकर फिर विवादों में घिरे शशि थरूर, भाजपा और माकपा ने की माफी की मांग

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। भाजपा और माकपा ने थरूर पर मछुआरा समुदाय के अपमान का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की।

PTI Reported by: PTI
Published on: March 30, 2019 19:22 IST
shashi tharoor- India TV Hindi
shashi tharoor

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। भाजपा और माकपा ने थरूर पर मछुआरा समुदाय के अपमान का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम के एक मछली बाजार गए थे और वहां मछली बेच रही महिलाओं से बात कर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद थरूर ने ट्वीट किया, "शाकाहारी, अतिसंवेदनशील (स्क्वीमिश) सांसद होने बाद भी मछली बाजार जाकर बहुत उत्साहित हूं।"

थरूर के "अतिसंवेदनशील" के इस्तेमाल से विवाद खड़ा हो गया। थरूर ने इस शब्द का मतलब बताते हुए खुद का बचाव भी किया। थरूर की सफाई के बावजदू माकपा और भाजपा ने उनपर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद ने अपने शब्दों के चयन से मछुआरा समुदाय का अपमान किया है।

भाजपा उम्मीदवार कुम्मानम राजशेखरन ने कहा कि थरूर को माफी मांगनी चाहिए और उनका सोशल मीडिया के जरिए मछुआरा समुदाय को अपमानित करना "अत्यंत निंदनीय" है। इस बीच मछुआरों ने भी ट्वीट को लेकर कोच्चि, कोल्लम और कोझीकोड़ में मार्च निकाला और कहा कि उनका अपमान किया गया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement