Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

बीजेपी ने लगाया माकपा पर आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का आरोप, आज करेगी प्रदेशव्यापी हड़ताल

केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम के नजदीक एक हिस्ट्रीशीटर की अगुवाई वाले गिरोह ने आरएसएस के एक कार्यकर्ता की आज रात धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: July 30, 2017 13:33 IST
rss worker- India TV Hindi
rss worker

तिरूवनंतपुरम: केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम के नजदीक एक हिस्ट्रीशीटर की अगुवाई वाले गिरोह ने आरएसएस के एक कार्यकर्ता की आज रात धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। (गुजरात संकट पर कांग्रेस ने खटखटाया EC का दरवाजा)

पुलिस ने कहा कि हमले में 34 वर्षीय राजेश का बायां हाथ काट दिया गया। यह हमला रात करीब नौ बजे हुआ। पुलिस ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. राजशेखरन ने आरोप लगाया हमले के पीछे माकपा का हाथ है।

इस आरोप को वाम पार्टी के जिला नेतृत्व ने खारिज किया। प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने कल राज्यव्यापी हड़ताल का आवान किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. राजशेखरन ने आरोप लगाया हमले के पीछे माकपा का हाथ है. इस आरोप को वाम पार्टी के जिला नेतृत्व ने खारिज किया। प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने कल राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। संघ कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में भाजपा रविवार को प्रदेशव्यापी हड़ताल रखेगी।

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement