Friday, March 29, 2024
Advertisement

RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 71वां जन्मदिन, पार्टी कार्यकर्ताओं ने 71 पाउंड का केक तैयार करवाया

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सोमवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए राजद नेताओं व समर्थकों का पटना आवास पर तांता लगा हुआ है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: June 11, 2018 11:25 IST
 RJD president Lalu Prasad Yadav 71st birthday, party...- India TV Hindi
 RJD president Lalu Prasad Yadav 71st birthday, party workers prepare a 71 pound cake

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सोमवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए राजद नेताओं व समर्थकों का पटना आवास पर तांता लगा हुआ है। लालू के 71वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 71 पाउंड का केक तैयार करवाया है, जिसे उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव काटेंगे। राजधानी पटना की सड़कें लालू के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामना देने वाले संदेशों के बैनर-पोस्टरों से पटी हुई हैं। (दिल्ली में हनीट्रैप रैकेट का पर्दाफाश, 251 मोबाइल कंपनी के मालिक समेत तीन गिरफ्तार )

पूर्व मुख्यमंत्री लालू के जन्मदिन के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं में उल्लास और उमंग देखी जा रही है। राजद कार्यकर्ता और अन्य पार्टियों के नेता सुबह से ही लालू के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुचकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दे रहे हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी लालू आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि पार्टी की ओर से लालू प्रसाद की उम्र के बराबर 71 पाउंड का केक तैयार किया गया है, जिसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं विधायक तेज प्रताप यादव काटेंगे। जन्मदिन समारोह का आयोजन सुबह 11.30 बजे तेजस्वी यादव के आवास पांच देशरत्न मार्ग में किया जाएगा। गौरतलब है कि लालू के जन्मदिन से एक दिन पहले रविवार को राजद कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू इन दिनों रांची उच्च न्यायालय द्वारा औपबंधिक जमानत पर हैं। अदालत ने उन्हें इलाज के लिए औपबंधिक जमानत दी है।

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement