Friday, April 19, 2024
Advertisement

रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त

रेखा शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, यह एक बड़ा सम्मान और कर्तव्य भावना है कि मैं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का प्रभार संभालने जा रही हूं।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: August 09, 2018 19:41 IST
rekha sharma- India TV Hindi
rekha sharma

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शर्मा ने हाल में यह कहकर विवाद उत्पन्न कर दिया था कि गिरिजाघरों में कन्फेशन की प्रथा को समाप्त कर दिया जाना चाहिए।

शर्मा (54) इससे पहले आयोग की एक सदस्य थीं और वह गत वर्ष सितम्बर में ललिता कुमारमंगलम के पद छोड़ने के बाद से आयोग की अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। वह हरियाणा की रहने वाली हैं।

एनसीडब्ल्यू की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आयोग की सदस्य के तौर पर उन्होंने देश भर में कई मनोरोग संस्थानों, संरक्षणगृहों का दौरा किया और वहां रह रही महिलाओं से संवाद किया।

शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, ‘‘यह एक बड़ा सम्मान और कर्तव्य भावना है कि मैं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का प्रभार संभालने जा रही हूं।’’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement