Thursday, April 25, 2024
Advertisement

भाजपा संगठन महामंत्री रामलाल की RSS में वापसी, संघ में दी गई ये जिम्मेदारी

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापसी हो गई है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी से हटाकर RSS में अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: July 13, 2019 19:18 IST
भाजपा संगठन महामंत्री...- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA भाजपा संगठन महामंत्री रामलाल की RSS में वापसी

नई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी  के संगठन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को इस पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) में वापस ले लिया गया है। आरएसएस में रामलाल को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है।

आरएसएस सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है। रामलाल भाजपा में संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। चर्चा है कि वी सतीश को भाजपा में संगठन मंत्री बनाया जा सकता है। वी सतीश अभी भाजपा में राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं। भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रामलाल संघ एवं पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। इसके अलावा आरएसएस में गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि रामलाल ने अमित शाह को पत्र लिखकर संगठन महामंत्री के दायित्व से मुक्त करने का निवेदन किया था।

RAM LAL

Image Source : INDIA TV
रामलाल ने लिखी थी अमित शाह को चिट्ठी

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement