Thursday, April 25, 2024
Advertisement

राम मंदिर पर घमासान: ओवैसी बोले- RSS और बीजेपी कानून में विश्वास नहीं करते

ओवैसी ने कहा, ऐसा करें। आरएसएस और उनकी सरकार को कौन राम मंदिर बनाने के लिए कानून बनाने से रोक रहा है? यह एक देश को अधिनायकवाद (शासन) में तब्दील करने का उदाहरण है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: October 18, 2018 19:27 IST
asaduddin owaisi- India TV Hindi
asaduddin owaisi

हैदराबाद: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा ‘बहुलतावाद’ और कानून-व्यवस्था में विश्वास नहीं करते हैं। उनकी यह टिप्पणी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए कानून बनाने की मांग के बाद आई है। संघ के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए नागपुर में भागवत ने कहा कि राम मंदिर ‘आत्म गौरव’ के लिए और देश में ‘ सद्भावना एवं एकता के माहौल’ के लिए जरूरी है।

ओवैसी ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा करें। आरएसएस और उनकी सरकार को कौन राम मंदिर बनाने के लिए कानून बनाने से रोक रहा है? यह एक देश को अधिनायकवाद (शासन) में तब्दील करने का उदाहरण है। आरएसएस और भाजपा अधिनायकवाद में विश्वास करते हैं। वह ‘बहुलतावाद’ और ‘कानून-व्यवस्था’ में विश्वास नहीं करते हैं।''

लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ तौर पर कहा है कि किसी भी खास धर्म के लिए विशिष्ट कानून नहीं बनाया जा सकता है और यह संविधान का उल्लंघन होगा। अयोध्या मामले की सुनवाई अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रही है और इसकी अगली सुनवाई की तारीख 29 अक्टूबर है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement