Friday, April 26, 2024
Advertisement

राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर साधा निशाना, तुकबंदी में कही यह बात

आज उन्होंने ट्वीट कर एक बार पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इस बार अपनी बात तुकबंदी में कही है। राहुल ने ट्वीट किया, 'हकीकत रूबरू हो तो...

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 24, 2019 17:00 IST
Rahul Gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जहां अपने चुनावी भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोल रहे हैं वहीं आज उन्होंने ट्वीट कर एक बार पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इस बार अपनी बात तुकबंदी में कही है। राहुल ने ट्वीट किया, 'हकीकत रूबरू हो तो अदाकारी नहीं चलती। जनता के सामने, चौकीदार मक्कारी नहीं चलती।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इससे पहले मंगलवार को अमित शाह पर करारा प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘मर्डर एक्यूज्ड’’ कहा, वहीं भाजपा अध्यक्ष ने इसे सिरे से खारिज करते हुए उनके (राहुल के) ‘‘कानूनी ज्ञान’’ पर सवाल उठाए। 

मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देते हुए जनता से वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राफेल लड़ाकू विमान का निर्माण भारत में किया जायेगा। 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement