Saturday, April 20, 2024
Advertisement

गडकरी का VIDEO शेयर कर राहुल ने कसा तंज- 'सही फ़रमाया, जनता भी यही सोचती है'

यह वीडियो मराठी भाषा में हैं और इसमें गडकरी अभिनेता नाना पाटेकर से बातचीत करते देखे जा सकते हैं।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: October 09, 2018 15:52 IST
nitin gadkari- India TV Hindi
nitin gadkari

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक कथित वीडियो शेयर कर नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि इस सरकार ने ‘‘लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।’’

गांधी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा, ‘‘सही फ़रमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।’’ उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें गडकरी कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘हमें विश्वास नहीं था कि हम सत्ता में आएंगे। फिर हमारे लोगों ने कहा कि बड़े-बड़े वादे करो। अब समस्या यह है कि लोगों ने हमें सत्ता दे दी।’’

यह वीडियो मराठी भाषा में हैं और इसमें गडकरी अभिनेता नाना पाटेकर से बातचीत करते देखे जा सकते हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement