Thursday, April 25, 2024
Advertisement

राहुल गांधी ने बदला Twitter प्रोफाइल, ‘कांग्रेस अध्यक्ष से बने 'कांग्रेस सदस्य'

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की औपचारिक घोषणा के बाद राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस परिचय को बदलकर ‘कांग्रेस सदस्य’ कर दिया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 03, 2019 19:08 IST
Rahul Gandhi removes 'Congress president' as his...- India TV Hindi
Rahul Gandhi removes 'Congress president' as his designation from Twitter profile

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की औपचारिक घोषणा के बाद राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस परिचय को बदलकर ‘कांग्रेस सदस्य’ कर दिया। गांधी ने अब ट्विटर पर अपना परिचय ‘कांग्रेस सदस्य’ और ‘संसद सदस्य’ के रूप में दिया है।

लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर बनी असमंजस की स्थिति और इन्हें लेकर अटकलों पर विराम लगाते हुए गांधी ने बुधवार को त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर दी और पार्टी को सुझाव दिया कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समूह गठित किया जाए क्योंकि उनके लिए यह उपयुक्त नहीं है कि इस प्रक्रिया में शामिल हों।

चुनावी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के ‘‘भविष्य के विकास’’ के लिए उनका इस्तीफा देना जरूरी था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement