Friday, March 29, 2024
Advertisement

राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात, प्रज्ञा ने दिया है विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अचानक लोकसभा स्पीकर से मुलाकात है। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 03, 2019 18:40 IST
Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अचानक लोकसभा स्पीकर से मुलाकात है। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। बताया जाता है कि राहुल गांधी ने करीब 10 मिनट तक स्पीकर से मुलाकात की। वहीं स्पीकर दफ्तर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। 

आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा की गोडसे पर टिप्पणी को लेकर मचे हंगामे के बीच राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर साध्वी प्रज्ञा को आतंकवादी बताया था। साध्वी ने संसद में राहुल गांधी के इस ट्वीट पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि यह एक नारी का अपमान है। इसके बाद प्रज्ञा ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा था। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement