Friday, April 19, 2024
Advertisement

मोहन मरकाम बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष, राहुल गांधी ने तत्काल प्रभाव से लागू किया फैसला

छत्तीसगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: June 28, 2019 15:51 IST
Mohan Markam- India TV Hindi
Mohan Markam

छत्तीसगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूपेश बघेल के स्थान पर मोहन मरकाम की नियुक्ति कर दी है। 

वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई थी जिसके बाद पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बन गए थे। इसके बाद से ही नए पीसीसी अध्यक्ष को लेकर अटकलें चल रहीं थीं। जिनपर आज मोहन मरकाम को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विराम लग गया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement