Thursday, March 28, 2024
Advertisement

अमरिंदर सिंह, मनोहर लाल खट्टर ने जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया याद

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भगत सिंह की लगन, निडरता, देशभक्ति और बलिदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

IANS Reported by: IANS
Published on: September 28, 2019 14:45 IST
अमरिंदर सिंह, मनोहर लाल खट्टर ने जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया याद- India TV Hindi
अमरिंदर सिंह, मनोहर लाल खट्टर ने जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया याद

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 112वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, "शहीद भगत सिंह की जयंती पर मैं भारत के इस बेटे की बहादुरी को सलाम करता हूं, जिन्होंने अपनी जिंदगी देश के नाम करने से पहले दोबारा नहीं सोचा। मैं हमारे युवाओं से उन्हें पढ़ने और उनसे सीखने के साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भगत सिंह की लगन, निडरता, देशभक्ति और बलिदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

खट्टर ने ट्वीट किया, "क्रांति की तलवार विचारों के पत्थर पर ही पैनी होती है। दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह जी को उनकी जयंती पर नमन।"

आज के दिन साल 1907 में भगत सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्हें ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था और मार्च 1931 में उन्हें फांसी दे दी गई थी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement