Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

प्रियंका गांधी की ताजपोशी की तैयारी शुरू, कांग्रेस मुख्यालय में लगी उनके नाम की प्लेट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले महीने ही प्रियंका गांधी की नियुक्ती की घोषणा की थी, उन्हें पार्टी महासचिव बनाया गया है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी के काम का जिम्मा सौंपा गया है

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: February 05, 2019 13:12 IST
Priyanka Gandhi Vadra Name Plate in Congress Headquarter- India TV Hindi
Priyanka Gandhi Vadra Name Plate in Congress Headquarter

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की पार्टी को पार्टी का महासचिव घोषित किए जाने के बाद उनकी ताजपोशी की तैयारियां शुरू हो गई है। मंगलवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उनके नाम का कार्यालय स्थापित किया गया है और कार्यालय के बाहर उनके नाम की नेम प्लेट टांग दी गई है। उनके कार्यालय के दरवाजे के दोनो तरफ नेम प्लेट पर लगाई गई है, एक तरफ हिंदी में नाम और पद लिखा हुआ है तो दूसरी तरफ अंग्रेजी में। 

Priyanka Gandhi Vadra Name Plate in Congress Headquarter

Priyanka Gandhi Vadra Name Plate in Congress Headquarter

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले महीने ही प्रियंका गांधी की नियुक्ती की घोषणा की थी, उन्हें पार्टी महासचिव बनाया गया है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी के काम का जिम्मा सौंपा गया है। कांग्रेस पार्टी में  प्रियंका की एंट्री से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। ऐसा माना जा रहा है कि इस हफ्ते ही उत्तर प्रदेश में बड़ा समारोह होगा जिसमें प्रियंका गांधी आधिकारिक तौर से पार्टी का महासचिव पद संभालेंगीं। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement