Sunday, April 21, 2024
Advertisement

रणनीतिकार प्रशांत किशोर को मिला इस पार्टी को जिताने का जिम्मा

विभिन्न चुनावों में भाजपा के अलावा बिहार में जदयू-राजद तथा पंजाब में कांग्रेस का सफलतापूर्वक अभियान चलाने वाले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब वाईएसआर कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं।

Bhasha Bhasha
Updated on: July 06, 2017 20:35 IST
prashant kishor- India TV Hindi
prashant kishor

हैदराबाद: विभिन्न चुनावों में भाजपा के अलावा बिहार में जदयू-राजद तथा पंजाब में कांग्रेस का सफलतापूर्वक अभियान चलाने वाले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब वाईएसआर कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं।

वाईएसआर अध्यक्ष तथा आंध्र प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक की जिसमें प्रशांत किशोर मौजूद थे।

वाईएसआर सासंद पी मिथुन रेड्डी ने यहां कहा कि हमने प्रशांत किशोर को सलाहकार के रूप में स्वीकार कर लिया है और उन्हें एक बैठक में पार्टी नेताओं से मिलवाया गया। यह बैठक कल हैदराबाद में हुई।

उम्मीद है कि किशोर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू नीत तेदेपा से मुकाबला के लिए रणनीति तैयार करने की खातिर सुझाव देंगे।

किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की मदद की थी। इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव में वह राजद-जदयू-कांग्रेस महागठबंधन के भी रणनीतिकार थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement