Thursday, April 25, 2024
Advertisement

महबूबा मुफ्ती का कांग्रेस और BJP पर हमला, कहा- हिंदुत्व से चलती है दोनों की राजनीति

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच अंतर करना मुश्किल है, क्योंकि दोनों ही पार्टियों की राजनीति हिंदुत्व से संचालित है।

Bhasha Written by: Bhasha
Updated on: February 06, 2019 17:06 IST
Mehbooba Mufti says that politics of Congress and BJP...- India TV Hindi
Image Source : PTI Mehbooba Mufti says that politics of Congress and BJP driven by Hindutva

श्रीनगर: PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कांग्रेस और भाजपा पर एक साथ हमला बोला। उन्होंने दोनों ही पार्टियों की राजनीतिक विचारधारा पर सवालिया निशान लगाया। महबूबा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच अंतर करना मुश्किल है, क्योंकि दोनों ही पार्टियों की राजनीति हिंदुत्व से संचालित है। 

महबूबा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘योगी सरकार (उत्तर प्रदेश) ने मुजफ्फरनगर दंगा मामले के आरोपियों के खिलाफ मामले वापस ले लिए। मध्य प्रदेश सरकार ने गोकशी के तीन आरोपियों के खिलाफ पीएसए (एनएसए) लगाया। उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश तक राजनीतिक रुख धुंधले हो रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच अंतर करना मुश्किल हो रहा है। आधुनिक भारत में हिंदुत्व वास्तविक राजनीति को चलाता है।’’

महबूबा मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा गोकशी के एक मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा 2013 के मुजफ्फरनगर दंगा मामलों के 100 आरोपियों के खिलाफ 38 मामले वापस लेने की सिफारिश करने के निर्णय पर टिप्पणी कर रही थीं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement