Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

कर्ज माफी के लिए कहना राजनीतिक दलों का फैशन बन गया है: वेंकैया नायडू

कर्ज छूट की मांग करना अब फैशन बन गया है, अपनी इस टिप्पणी के लिए आलोचना झेल रहे केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने आज स्पष्ट किया कि वह एक दूसरे से कर्ज राहत के लिए कहने पर होड़ कर रहे राजनीतिक दलों के फैशन का हवाला दे रहे थे।

Bhasha Bhasha
Updated on: June 22, 2017 22:12 IST
venkaiah naidu- India TV Hindi
venkaiah naidu

नई दिल्ली: कर्ज छूट की मांग करना अब फैशन बन गया है, अपनी इस टिप्पणी के लिए आलोचना झेल रहे केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने आज स्पष्ट किया कि वह एक दूसरे से कर्ज राहत के लिए कहने पर होड़ कर रहे राजनीतिक दलों के फैशन का हवाला दे रहे थे।

नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा, आज कर्ज छूट के लिए कहना राजनीतिक दलों का फैशन बन गया है। जब आज (पहले) मैं मुंबई में बात कर रहा था, मैंने कर्ज माफी के लिए एक दूसरे को कहने को लेकर होड़ कर रहे राजनीतिक दलों के रूख का हवाला दिया था।

यह उल्लेख करते हुए कि किसानों की बदहाली के लिए कृषि कर्ज माफी एकमात्र समाधान नहीं है , नायडू ने कहा कि यह बदहाली या बिल्कुल विपरीत परिस्थिति में एक अस्थायी समाधान हो सकता है।

नायडू ने कहा राजनीतिक दलों को ग्रामीण सड़क, सुनिश्चित बिजली आपूर्ति, शीत भंडारण और गोदाम की व्यवस्था, किफायती दर पर कर्ज के साथ ही उनके उत्पादों के लिए बाजार की सुविधा प्रदान करने जैसे दीर्घावधि समाधान पर फोकस करना चाहिए।

इससे पहले मुंबई में नायडू ने कहा था, कर्ज छूट की मांग करना इन दिनों फैशन बन गया है। लेकिन कर्ज माफी अंतिम समाधान नहीं है और इसपर कठिन हालात में सोचा जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी और माकपा ने उनके बयान की आलोचना की थी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement