Friday, April 26, 2024
Advertisement

मन की बात: प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल, इंदिरा गांधी को किया याद

‘मन की बात’ कार्यक्रम के पिछले संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया था और भारतीय जवानों की बहादुरी की सराहना की थी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 28, 2018 11:35 IST
PM Narendra Modi in Mann ki Baat- India TV Hindi
PM Narendra Modi in Mann ki Baat

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 49वीं बार अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित 49वीं बार संबोधित किया। अपने इस कार्यक्रम में उन्होंने सरदार पटेल को याद किया और लोगों से 'रन फॉर यूनिटी' में हिस्सा लेने की अपील की। साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजति दी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत में होने जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप का भी उल्लेख किया और भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं।

जानें, 'मन की बात' में क्या बोले पीएम मोदी:

11:29 AM: हमारे नॉर्थ-ईस्ट की बात ही कुछ और है। पूर्वोत्तर का प्राकृतिक सौन्दर्य अनुपम है और यहां के लोग अत्यंत प्रतिभाशाली है। हमारा नॉर्थ-ईस्ट अब तमाम बेस्ट डीड्स के लिए भी जाना जाता है: PM मोदी

11:28 AM: जब कभी भी विश्व शान्ति की बात होती है तो इसको लेकर भारत का नाम और योगदान स्वर्ण अक्षरों में अंकित दिखेगा: PM मोदी

11:27 AM: पराली का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब में मैंने ऐसे लोगों को देखा है जो पराली को जलाने के बजाय उसे जमीन में साथ ही जोत देते हैं जिससे मिट्टी की गुणवत्ता भी बढ़ती है।

11:25 AM: यह आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारे सबसे पहले स्वतंत्र सेनानियों में आदिवासी समुदाय के लोग ही थे। भगवान बिरसा मुंडा को कौन भूल सकता है: PM मोदी

11:23 AM: आज सारा विश्व पर्यावरण संरक्षण की चर्चा कर रहे हैं और संतुलित जीवनशैली के लिए नए रास्ते ढूंढ रहे हैं। प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर के रहना हमारे आदिवासी समुदायों की संस्कृति में शामिल रहा है। हमारे आदिवासी भाई-बहन पेड़-पौधों और फूलों की पूजा देवी-देवताओं की तरह करते हैं: PM मोदी

11:22 AM: मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी जनजातियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी परंपराएं और पूजा-पद्धतियां प्रकृति को मजबूती प्रदान करती हैं।

11:21 AM: पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारतीय हॉकी टीम को वर्ल्ड कप में जीत की शुभकामनाएं दी।

11:18 AM: पिछले दिनों मैं एक कार्यक्रम में गया था जहां एक पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसका नाम है ‘सेल्फ फॉर सोसाइटी’। इस कार्य के लिए उनमें जो उत्साह और लगन है उसे देख कर हर भारतीय को गर्व महसूस होगा: PM मोदी

11:16 AM: इस वर्ष भारत को भुवनेश्वर में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के आयोजन का सौभाग्य मिला है। हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से प्रारंभ हो कर 16 दिसंबर तक चलेगा। भारत का हॉकी में एक स्वर्णिम इतिहास रहा है: PM मोदी

11:15 AM: खेल जगत में स्पिरिट, स्ट्रेंथ, स्किल, स्टैमिना- ये सारी बातें बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। यह किसी खिलाड़ी की सफलता की कसौटी होते हैं और यही चारों गुण किसी राष्ट्र के निर्माण के भी महत्वपूर्ण होते हैं: PM मोदी

11:10 AM: PM मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

11:09 AM: प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में पैदल सेना दिवस का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा- इसी दिन भारतीय सेना के जवान कश्मीर घाटी पर उतरे थे और घुसपैठियों से कश्मीर की रक्षा की थी।

11:07 AM: इस 31 अक्टूबर को हम सरदार पटेल की याद में स्टेचू ऑफ यूनिटी को देश को समर्पित करेंगे। स्टेचू ऑफ यूनिटी अमेरिकी की स्टैचू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंची हैः पीएम मोदी

11:06 AM: सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का असंभव कार्य किया। उन्होंने 562 रियासतों को मिलाने का काम किया: 'मन की बात' में पीएम मोदी

11:04 AM: प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, टाइम मैगजीन की स्टोरी में सरदार पटेल के विजन का जिक्र है। मोदी ने कहा, 'टाइम मैगजीन ने बताया कि सरदार पटेल ने विषम परिस्थितियों में कैसे देश को संभाला।'

11:03 AM: मन की बात में PM मोदी ने सरदार पटेल को याद किया। उन्होंने लोगों से रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेने की अपील की।

11:01 AM: 49वीं बार मन की बात कार्यक्रम द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के पिछले संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया था और भारतीय जवानों की बहादुरी की सराहना की थी। उन्‍होंने पाकिस्‍तान को सख्‍त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर किसी ने भी सीजफायर उल्‍लंघन या शांति एवं स्थिरता भंग करने वाली किसी भी कार्रवाई को अंजाम दिया तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

वीडियो: मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल, इंदिरा गांधी को किया याद

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement