Saturday, April 27, 2024
Advertisement

बापू के बहाने कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला बोला, 1947 के बाद ही पार्टी खत्म करना चाहते थे गांधी

मोदी ने कहा कि गांधी जी कांग्रेस की संस्कृति जानते थे इसीलिए वो 1947 के बाद कांग्रेस को खत्म करना चाहते थे।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 12, 2019 10:17 IST
बापू के बहाने कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला बोला, 1947 के बाद ही पार्टी खत्म करना चाहते थे गांधी- India TV Hindi
बापू के बहाने कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला बोला, 1947 के बाद ही पार्टी खत्म करना चाहते थे गांधी

नई दिल्ली: काग्रेस गांधी जी की जन्मभूमि पर अपनी CWC की बैठक कर रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के बहाने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। मोदी ने कहा कि गांधी की विचारधारा का विरोध कांग्रेस की संस्कृति है। मोदी के मुताबिक गांधी जी असमानता और जाति व्यवस्था में विश्वास नहीं करते थे लेकिन समाज को बांटने में कभी नहीं हिचकी। 

Related Stories

उन्होंने कहा कि सबसे भीषण जातिवादी दंगे और नरसंहार कांग्रेस शासन काल के दौरान हुए। मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उनके मुताबिक गांधी जी कहा करते थे कि कुशासन और भ्रष्टाचार साथ साथ चलते हैं लेकिन कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं।

मोदी ने कहा कि रक्षा, दूरसंचार, सिंचाई, खेल और कृषि से लेकर कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां कांग्रेस ने भ्रष्टाचार नहीं किया है। मोदी ने कहा कि गांधी जी कांग्रेस की संस्कृति जानते थे इसीलिए वो 1947 के बाद कांग्रेस को खत्म करना चाहते थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement