Thursday, March 28, 2024
Advertisement

नीतिश के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक : मोदी

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "नीतीश कुमारजी और सुशील मोदीजी को बधाई। बिहार की प्रगति और सम्पन्नता के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्सुक।"

IANS Reported by: IANS
Published on: July 27, 2017 14:35 IST
nitish_modi- India TV Hindi
nitish_modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके शपथ ग्रहण के तत्काल बाद बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह बिहार की प्रगति के लिए नीतिश के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। ये भी पढ़ें:  लालू कर रहे थे बीजेपी से डील, नीतीश ने पलट दी पूरी बाजी!

मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भी बधाई दी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "नीतीश कुमारजी और सुशील मोदीजी को बधाई। बिहार की प्रगति और सम्पन्नता के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्सुक।"

नीतीश ने महागठबंधन से अलग होने के कुछ घंटों के बाद ही छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

नीतीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री व लालू के बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 20 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार गिर गई।

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement