Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, GST हो सकता है पारित

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 18 जुलाई से होगी और इसका समापन 12 अगस्त को होगा।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: June 29, 2016 13:43 IST
Monsoon session to begin from 18th July in Parliament.- India TV Hindi
Monsoon session to begin from 18th July in Parliament.

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 18 जुलाई से होगी और इसका समापन 12 अगस्त को होगा। संसदीय मामलों के मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को इसकी घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसदीय मामलों पर हुई कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया।

नायडू ने संवाददाताओं को बताया, "मानसून सत्र की शुरुआत 18 जुलाई को हो रही है, जिसमें 20 कामकाजी दिन होंगे।"

वेंकैया नायडू ने कहा कि, सरकार को इस सत्र में GST विधेयक के पारित होने का भरोसा है। हमारे पास पर्याप्त संख्या है लेकिन मतदान अंतिम विकल्प होगा।

उन्होंने कहा कि, GST एक महत्पूर्ण बिल है और हम चाहते हैं इस बार पास हो जाए। हम इस पर बहुत समय दे चुके हैं। सभी के हित के लिए इसके इस बार पास कर दें। फॉरेन ट्रिप को लेकर विदेश मंत्री भी चर्चा के लिए तैयार हैं। इसके अलावा 3 आर्डिनेंस भी हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement