Thursday, April 25, 2024
Advertisement

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ फर्जी खबरें फैला रहा है विपक्ष: भाजपा आईटी सेल प्रमुख

भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल वरिष्ठ भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ खास जाति समूहों में आक्रोश और दरार पैदा करने के लिए ‘फेकन्यूज’ अभियान चला रहे हैं क्योंकि उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में हार का डर है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 31, 2018 17:51 IST
BJP IT cell head- India TV Hindi
Opposition spreading fake news against party's senior leaders: BJP IT cell head

नयी दिल्ली: भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल वरिष्ठ भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ खास जाति समूहों में आक्रोश और दरार पैदा करने के लिए ‘फेकन्यूज’ अभियान चला रहे हैं क्योंकि उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में हार का डर है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक विशेष समुदाय पर निशाना साधने संबंधी समाचार क्लिपिंग का हवाला देते हुए पार्टी की राष्ट्रीय आईटी सेल के संयोजक अमित मालवीय ने कहा कि यह फर्जी खबर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के ट्विटर हैंडल से इसे ट्वीट किया गया जिसे बाद में हटा दिया गया। 

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष द्वारा पार्टी तथा इसके कई नेताओं के खिलाफ कुछ खास जातियों में आक्रोश और दरार पैदा करने के प्रयास किये जा रहे हैं।’’ मालवीय ने एक अन्य घटना की जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने एक समाचार क्लिपिंग फैलाई जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हवाले से कहा गया कि वह केवल एक खास जाति के मुख्यमंत्री हैं। 

उन्होंने दावा किया कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने यह कहकर सामाजिक तनाव पैदा करने का प्रयास किया कि भाजपा के इशारे पर एक खास जाति के सदस्यों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। मालवीय ने कहा कि विपक्षी दलों को डर है कि वे 2019 का लोकसभा चुनाव हार जाएंगे और इसलिए वे इस तरह की घटिया रणनीति अपना रहे हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement