Friday, March 29, 2024
Advertisement

नीतीश ने महागठबंधन तोड़कर 'राजनीतिक आत्महत्या' की: तेजस्वी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर 'राजनीतिक आत्महत्या' कर ली है।

IANS Reported by: IANS
Published on: September 05, 2017 19:50 IST
tejaswi-yadav- India TV Hindi
tejaswi-yadav

समस्तीपुर: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर 'राजनीतिक आत्महत्या' कर ली है। उन्होंने नीतीश पर सृजन घोटाले का मामला दबाने का भी आरोप लगाया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के क्रम में समस्तीपुर पहुंचे राजद नेता तेजस्वी ने यहां मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "महागठबंधन तोड़कर नीतीश कुमार ने राजनीतिक आत्महत्या कर ली है। अब उनके बुरे दिन शुरू हो गए हैं।" 

तेजस्वी ने सृजन घोटाले की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के कुर्सी पर रहने तक इस घोटाले की निष्पक्ष जांच हो ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि दोनों को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

राजद नेता ने इस घोटाले में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री मोदी का परिवार इस महाघोटाले में पूरी तरह से लिप्त है। उनकी बहन रेखा मोदी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गया है। 

नीतीश कुमार द्वारा लालू प्रसाद को मीडिया के 'डार्लिग' बताए जाने पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा, "नीतीश खुद बताएं कि वे किसके 'डार्लिग' हैं, या उनका कौन डार्लिग है? उनका डार्लिग भाजपा है या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) है?" 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement