Saturday, April 27, 2024
Advertisement

प्रियंका का Tweet, अंकल नेल्सन ने वर्षों पहले ही कह दिया था कि मुझे राजनीति में होना चाहिए

नेल्सन मंडेला की जयंती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि मंडेला ने वर्षों पहले कहा था कि उनको राजनीति में होना चाहिए।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: July 18, 2019 16:20 IST
Nelson Mandela told me I ought to be in politics says...- India TV Hindi
Nelson Mandela told me I ought to be in politics says Priyanka Gandhi

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के अगुवा रहे नेल्सन मंडेला की जयंती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि मंडेला ने वर्षों पहले कहा था कि उनको राजनीति में होना चाहिए।

प्रियंका ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर कहा, ‘‘दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे व्यक्तियों की कमी आज पहले से ज्यादा महसूस होती है। उनका जीवन सत्य, प्रेम और आजादी की मिसाल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए वह अंकल नेल्सन थे जिन्होंने किसी और के कहने से पहले ही कह दिया था कि मुझको राजनीति में होना चाहिए। वह हमेशा मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बने रहेंगे।’’

प्रियंका के मुताबिक उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है वो 2001 की है जिसमें उनका बेटा भी नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सक्रिय राजनीति में उतरीं और कांग्रेस की महासचिव बनीं। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के भीतर से यह आवाज उठ रही है कि अब प्रियंका पार्टी का नेतृत्व करें।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement