Thursday, April 25, 2024
Advertisement

मायावती को झटका: नारद राय ने BSP छोड़ी, कहा- हम मुलायम सिंह यादव के लोग हैं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन छोड़ बसपा में शामिल हुए नारद राय ने आज बसपा से नाता तोड़ लिया

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: October 02, 2017 19:06 IST
mayawati- India TV Hindi
mayawati

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन छोड़ बसपा में शामिल हुए नारद राय ने आज बसपा से नाता तोड़ लिया।

अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे राय ने अपने निवास पर बसपा से त्यागपत्र देने का ऐलान किया।

मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे राय ने पत्रकारों से कहा कि वह बसपा में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम लोग छोटे लोहिया जनेर मिश्र एवं मुलायम सिंह यादव के लोग हैं। संघर्ष ही हमारी ताकत और पूंजी है। बसपा में संघर्ष की मनाही है।

बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा में हमारे सुझावों की कोई अहमियत नहीं थी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement