Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

पीएम मोदी ने की वंशवादी राजनीति की निंदा, कहा- 'कहीं एक परिवार ही पार्टी, वहीं बीजेपी में पार्टी ही परिवार है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है जबकि अन्य के मामलों में परिवार से ही पार्टी बनती है।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: January 23, 2019 19:42 IST
PM Narendra Modi File Photo- India TV Hindi
Image Source : PTI PM Narendra Modi File Photo

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है जबकि अन्य के मामलों में परिवार से ही पार्टी बनती है। उनकी यह टिप्पणी गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा के औपचारिक रूप से राजनीति में उतरने के कुछ घंटे बाद आयी। महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोदी ने कहा कि अन्य के मामलों में परिवार ही पार्टी है, उसके विपरीत भाजपा में पार्टी ही परिवार है। 

कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गयी और पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी बनायी गयीं प्रियंका गांधी वाड्रा का परोक्ष जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा में फैसले इस आधार पर नहीं किये जाते हैं कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या सोचता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में फैसले इस आधार पर किये जाते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता क्या चाहते हैं।’’ 

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्कृति और मूल्य से चलती है। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है। यही वजह है कि देश के लोग अपने को इस पार्टी के करीब महसूस करते हैं। ’’ 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement