Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान मिजोरम में बीफ पार्टी

यह बीफ पार्टी जोलाइफ नामक एक स्थानीय संगठन ने आयोजित की थी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन बीफ सेवन को बढ़ावा देने के लिए नहीं था, बल्कि भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों को पदत्त आजादी को रेखांकित करने के लिए था।

IANS IANS
Updated on: June 13, 2017 7:49 IST
Rajnath-Singh- India TV Hindi
Rajnath-Singh

आईजोल: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान यहां आयोजित एक बीफ पार्टी में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। बीफ पार्टी वध के लिए पशुओं की बिक्री पर रोक लगाने वाले नए कानून के खिलाफ आयोजित की गई। वनापा हाल में आयोजित इस बीफ पार्टी में 2,000 से अधिक लोग जमा हुए थे। यह स्थान राजभवन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। राजनाथ यहीं राजभवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा कर रहे थे। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

यह बीफ पार्टी जोलाइफ नामक एक स्थानीय संगठन ने आयोजित की थी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन बीफ सेवन को बढ़ावा देने के लिए नहीं था, बल्कि भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों को पदत्त आजादी को रेखांकित करने के लिए था।

जोलाइफ के सदस्य रमरुआता वर्ते ने आईएएनएस से कहा, "पहले बीफ खाने पर कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन अब हम देख रहे हैं कि हमें हमारे कुछ बुनियादी अधिकारों से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। कोई क्या खाता है, यह तय करने का अधिकार उस व्यक्ति का है। इसे थोपा नहीं जाना चाहिए।"

वर्ते ने कहा, "मिजोरम में विभिन्न धर्मो के लोग शांति से रह रहे हैं, जिनमें ईसाई बहुसंख्यक हैं। यहां किसी पर ऐसा कोई पाबंदी नहीं है कि वह अपने धर्म का पालन नहीं कर सकता।" उन्होंने कहा कि बीफ पार्टी केंद्र की अधिसूचना के खिलाफ एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन था, और लोगों ने बारिश के बावजूद इस आयोजन में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement