Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान राज्यसभा से निर्विरोध सदस्य चुने गए

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बने हैं। रविवार शाम चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद मनमोहन सिंह को कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 19, 2019 15:57 IST
Manmohan Singh elected Rajya Sabha MP from Rajasthan- India TV Hindi
Manmohan Singh elected Rajya Sabha MP from Rajasthan

जयपुर: पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बने हैं। रविवार शाम चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद मनमोहन सिंह को कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है। मनमोहन सिंह को नए सांसद चुने जाने पर 19 अगस्त यानी सोमवार को जयपुर में राज्यसभा सदस्य का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

भाजपा के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी की अचानक हुई मृत्यु के बाद यह सीट खाली हो गई थी। मनमोहन सिंह को राजस्थान से सदस्य बनने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बधाई दी है। अशोक गहलोत ने लिखा कि 'मैं पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह जी को राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement