Friday, April 26, 2024
Advertisement

केंद्र सरकार से TDP के मंत्रियों के बाहर होने के बाद ममता बनर्जी ने कही यह बात

ममता ने कहा कि भाजपा को त्रिपुरा में जीत पर खुश नहीं होना चाहिए और आरोप लगाया कि...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: March 08, 2018 20:07 IST
mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

कोलकाता: केंद्र सरकार से तेदेपा के मंत्रियों के बाहर होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए आज सभी क्षेत्रीय दलों से साथ आने का आह्वान किया। ममता ने पश्चिम बंगाल में सत्ता पाने के भाजपा के ‘‘सपने’’ पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पहले उसे केंद्र में सत्ता बरकरार रखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि खतरे की घंटी बज चुकी है।

तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रैली में उन्होंने कहा, ‘‘2019 ( लोकसभा चुनाव) में भाजपा को हराने के लिए सभी क्षेत्रीय दलों को साथ आना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको (भाजपा) देश के विभिन्न हिस्सों से बगावत की आवाज नहीं सुनाई दे रही? राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के नतीजे नहीं दिख रहे?’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा 2019 में हारेगी। बंगाल में सत्ता कब्जाने का सपना देखने की बजाए उन्हें अपने आपमें झांकना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या केंद्र में वे सत्ता बरकरार रख पाएंगे।’’

ममता ने कहा कि भाजपा को त्रिपुरा में जीत पर खुश नहीं होना चाहिए और आरोप लगाया कि उसने केंद्रीय सुरक्षाबलों तथा धनबल के दुरुपयोग के जरिए विधानसभा चुनाव जीता।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement