Friday, April 19, 2024
Advertisement

भाजपा के दलबदलू नेता नारायण प्रसाद त्रिपाठी की हुई ‘घर वापसी’, बोले- मैं कभी पार्टी छोड़कर गया ही नहीं

अचानक बदले घटनाक्रम में आज नारायण प्रसाद त्रिपाठी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से बंद कमरे में मुलाकात की और पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मैंने कभी कांग्रेस का समर्थन नहीं किया।

Anurag Amitabh Reported by: Anurag Amitabh @anuragamitabh
Published on: October 15, 2019 15:29 IST
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह के साथ नारायण त्रिपाठी

भोपालमध्य प्रदेश में चुनाव नतीजों के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच संग्राम देखने को मिल रहा है। बीते सत्र में अपनी ही पार्टी भाजपा के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले भाजपा विधायक नारायण प्रसाद त्रिपाठी की एकबार फिर भगवा खेमे में वापसी हुई है।

जुलाई महीने में नारायण प्रसाद ने न सिर्फ एक बिल को लेकर कांग्रेस का समर्थन किया था बल्कि सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में पूर्व सीएम शिवराज पर गंभीर आरोप लगाए थे। क्रॉस वोटिंग में नारायण प्रसाद के साथ दूसरे भाजपा विधायक शरद कॉल भी शामिल थे। इन दोनों विधायकों ने विधानसभा में कहा था कि वह कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे हैं।

लेकिन अचानक बदले घटनाक्रम में आज नारायण प्रसाद त्रिपाठी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से बंद कमरे में मुलाकात की और पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मैंने कभी कांग्रेस का समर्थन नहीं किया  और न ही भाजपा छोड़कर कभी गए थे। उन्होंने सिर्फ बिल का समर्थन किया था।

वही भाजपा के दल बदलू विधायक की भाजपा में दोबारा आमद की पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, “कांग्रेस को चेतावनी देता हूँ कि सत्ता को आगे बढ़ाने में इतने आगे ना चले जाएं कि उसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़े।”

गौरतलब है बीजेपी विधायक के कांग्रेस को समर्थन देने के बाद एमपी कांग्रेस ने बकायदा ट्वीट कर जताया था की विधायक कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के साथ आए हैं।

File photo

Image Source : TWITTER
फाइल फोटो

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement