Friday, April 26, 2024
Advertisement

India TV-CNX Opinion Poll 2019: उत्तर प्रदेश के शहर में किसका जादू चलेगा? पूर्वांचल-पश्चिमी यूपी, अवध-बुंदेलखंड का सर्वे

India TV-CNX Opinion Poll: 2019 की जंग में उत्तर प्रदेश के शहर में किसका जादू चलेगा? यूपी के गांव में किसको वोट पड़ेगा? आखिर दिग्गजों को अर्श तक पहुंचाने और दिन में तारे दिखाने का दम रखने वाली जनता, क्या सोच रही है? मतदाताओं का मिजाज क्या है?

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 14, 2019 19:11 IST
loksabha elections 2019- India TV Hindi
loksabha elections 2019

नई दिल्ली: 2019 की जंग में उत्तर प्रदेश के शहर में किसका जादू चलेगा? यूपी के गांव में किसको वोट पड़ेगा? आखिर दिग्गजों को अर्श तक पहुंचाने और दिन में तारे दिखाने का दम रखने वाली जनता, क्या सोच रही है? मतदाताओं का मिजाज क्या है? पूर्वांचल-पश्चिमी यूपी, अवध-बुंदेलखंड का सर्वे, इंडिया टीवी पर बिल्कुल नया ओपिनियन पोल। महागठबंधन के ऐलान के बाद बीजेपी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 30 सीटों में से 15 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं अवध में भी 2014 की तुलना में भारतीय जनता पार्टी को 8 सीट का नुकसान हो सकता है। 

मुख्य अपडेट

- कांग्रेस ने भगवान राम को ही काल्पनिक बता दिया था। चुनावी हिंदू भव्य राम मंदिर के मुद्दे से भाग खड़े होते है, तेलंगाना में तुष्टिकरण का घोषणापत्र लाते है, कहते है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, अल्पसंख्यकों का है। इसी तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करने के लिए भारतीय जनता पार्टी है: गौरव भाटिया, बीजेपी प्रवक्ता

- SP-BSP गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की 32 लोकसभा सीटों पर BJP-13, BSP-7, SP-11, कांग्रेस-2 और अपना दल को 1 सीट जीतने का अनुमान है। वही गठबंधन से पहले BJP- 16, BSP- 5, SP-10, कांग्रेस-2 और अपना दल 1 सीट जीत सकती थी।​

India TV-CNX Opinion Poll

India TV-CNX Opinion Poll

उत्तर प्रदेश में 2017 की तुलना में भाजपा की स्थिती 2019 में बेहतर है, पीएम मोदी ने 'सबका साथ सबका विकास' के नारे को पूरा किया है: गौरव भाटिया, बीजेपी प्रवक्ता

बकवास को BJP ने विकास का नाम दिया। ये नाम परिवर्तन का हिस्सा है: कांग्रेस प्रवक्ता, अखिलेश प्रताप सिंह।

- SP-BSP गठबंधन के बाद बुंदेलखंड की 4 सीटों पर BJP- 0, BSP- 2, SP- 2 और कांग्रेस- 0 सीट जीत सकती है। हालांकि, गठबंधन से पहले BJP- 01, BSP- 1 और SP- 2 सीट जीत सकती थी।​

India TV-CNX Opinion Poll

India TV-CNX Opinion Poll

- SP-BSP गठबंधन के बाद अवध की कुल 14 सीटों पर BJP- 3 सीट, BSP- 4 सीट, SP- 5 सीट और कांग्रेस- 2 सीट जीत सकती है। हालांकि, गठबंधन से पहले BJP- 7 सीट, BSP- 3 सीट और SP- 2 सीट जीत सकती थी।

India TV-CNX Opinion Poll

India TV-CNX Opinion Poll

- SP-BSP गठबंधन के बाद पश्चिमी यूपी में BJP की सीटें घटने की उम्मीद है। हालांकि, BSP और SP की सीटें बढ़ रही हैं। गठबंधन से पहले BJP- 16 सीट, BSP- 6 सीट और SP- 6 सीट पर जीत सकती थी। लेकिन, अब BJP- 12 सीट, BSP- 7 सीट और SP- 9 सीट जीत सकती है।

India TV-CNX Opinion Poll

India TV-CNX Opinion Poll

- अगर आज चुनाव होते हैं तो कांग्रेस पश्चिमी यूपी में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।

- अगर RLD भी SP-BSP गठबंधन का हिस्सा बनती है तो वो भी पश्चिमी यूपी में दो सीटें जीत सकती है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement