Friday, April 19, 2024
Advertisement

कुत्तों के भौंकने से परेशान लालू यादव अस्पताल के पेइंग वार्ड में हुए भर्ती

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भोला यादव ने 3 सितंबर को कहा था कि लालू यादव कुत्तों के भौंकने की वजह से सो नहीं पा रहे हैं और इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: September 06, 2018 20:52 IST
लालू प्रसाद यादव- India TV Hindi
लालू प्रसाद यादव

रांची: चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) के पेइंग वार्ड में भर्ती किया गया है। कहा जा रहा है कि वह सुपर स्पेशियलिटी वार्ड के समीप कुत्तों के लगातार भौंकने की वजह से सो नहीं पा रहे थे। रिम्स के अधीक्षक विवेक कश्यप ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया, "राजद नेता को बुधवार रात को रूम नंबर 11 में ले जाया गया। उन्हें यहां भर्ती करने की अनुमति बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक ने दी।"

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भोला यादव ने 3 सितंबर को कहा था कि लालू यादव कुत्तों के भौंकने की वजह से सो नहीं पा रहे हैं और इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख का शुगर का स्तर सामान्य स्तर से ज्यादा है।

लालू यादव ने रांची में सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष 30 अगस्त को आत्मसमर्पण किया था। उसी दिन, उन्हें इलाज के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिम्स ले जाया गया था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement