Friday, March 29, 2024
Advertisement

कर्नाटक के बहाने तेजस्वी ने BJP को दिखाया आईना, याद की अपनी कहानी

कर्नाटक चुनाव नतीजों में भाजपा को 104 सीटें मिली है, लेकिन बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई...

IANS Reported by: IANS
Updated on: May 16, 2018 15:50 IST
tejashwi yadav- India TV Hindi
tejashwi yadav

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत न मिलने के बाद भी 'सबसे बड़ी पार्टी' की दलील देकर सरकार बनाने के दावे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने भाजपा के उस बयान पर निशना साधा है, जिसमें सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाए जाने की दलील दी जा रही है।

कर्नाटक चुनाव नतीजों में भाजपा को 104 सीटें मिली है, लेकिन बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।

तेजस्वी ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए ट्वीट किया, "क्या बिहार में भाजपा को बहुमत मिला था? क्या बिहारियों ने भाजपा को बहुत बुरी तरह नहीं हराया था? नीतीशजी की मदद से बिहार में बहुमत का चीरहरण और लोकतंत्र का जनाजा निकाल चोर दरवाजे से सरकार में बैठ मलाई चाट रहे भाजपाई कर्नाटक के मामले में उच्चकोटि का प्रवचन किसे बांट रहे हैं?"

पिछले साल बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से रिश्ता तोड़ते हुए भाजपा से समर्थन लेकर सरकार बना ली थी, जबकि राज्य में 80 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) था।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को 104 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से कम है। ऐसे में कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने भी गठबंधन कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। यह दीगर बात है कि ये दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े, लेकिन भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए एकजुट हो गए हैं। उधर भाजपा के पास विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए एक सप्ताह का समय है। भ्रष्टाचार में जेल जा चुके येदियुरप्पा को गद्दी पर बिठाने के लिए धनकुबेर रेड्डी बंधु अपना खजाना खोलने को तैयार बैठे हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement